हमारे बारे में
बिहार कैलेंडर ऐप एक सरल और उपयोगी प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर बिहार के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ऐप के माध्यम से आप बिहार की सभी महत्वपूर्ण तिथियां, सरकारी छुट्टियां, त्योहार, व्रत और खास अवसर एक ही जगह पर आसानी से देख सकते हैं।
हमारा उद्देश्य है कि आपको सटीक और अपडेट जानकारी मिले, ताकि आप अपने दिन और योजनाओं को बेहतर तरीके से तय कर सकें। इस कैलेंडर को बनाते समय हर महत्वपूर्ण दिन, दिवस, पर्व और त्योहार का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी बनता है।